कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका पुत्र घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के नेकनामपुर गांव निवासी विशाल पुत्र नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी सपना और पुत्र कार्तिक के साथ बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। पलिया गांव के समीप सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को छिबरामऊ के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों...