कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। सड़क पर बनी खाई से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकालकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। तालग्राम क्षेत्र के सुताह गांव निवासी संजय राजपूत शनिवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर लेकर धान लादने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर सड़क पर बनी खाई से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में संजय राजपूत घायल हो गए। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला और निजी ...