Kannauj News: सड़क पर जलभराव से राहगीर परेशान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामखेड़ा गांव में मुख्य सडक़ पर कई दिनों से जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते पर कई दिनों से पानी भरा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। लगातार जलभराव के कारण सडक़ से निकलने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण भरत सिंह ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं। पानी भरा होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.