कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी सहित अन्य सखियों को अब अपने प्रतिदिन किए गए कार्य का पूरा विवरण विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करना होगा। अब उनके मानदेय का निर्धारण भी इसी ऑनलाइन डाटा के आधार पर किया जाएगा। नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए सोमवार को विकास खंड मुख्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीओ आईएसबी अनिल कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर भंवर सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी सखियों को विभागीय पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सखी को प्रतिदिन किए गए कार्यों की जानकारी समय से पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। इसमें कार्य की प्रकृति, लाभार्थियों की संख्या और अन्य आवश्...