Kannauj News: सकरावा की गली बनी कूड़ाघर, स्कूल के पास सड़ांध
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा कस्बे की सोसाइटी वाली गली इन दिनों कूड़े के पहाड़ तले दब चुकी है। हालात इतने बदतर हैं कि यहां से गुजरना किसी सजा से कम नहीं लग रहा। जगह-जगह सड़ता कूड़ा, उठती जहरीली बदबू और गंदगी का साम्राज्य, मानो प्रशासन ने आंखें मूंद ली हों और जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया हो। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महीनों से सफाई न होने के कारण कूड़ा सडक़र जहर फैलाने लगा है। हालत यह है कि पास ही मौजूद सरकारी स्कूल के मासूम बच्चे रोज इसी गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। बदबू इतनी तेज है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है, फिर भी जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। गली में कूड़े के ढेर पर आवारा पशुओं का कब्जा है, जो पूरे दिन कूड़ा सडक़ पर फैलाते रहते हैं। बारिश के मौसम में यह गंदगी और खतरनाक रूप ले च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.