कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ललकापुर गांव के पास स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान का संयुक्त विकास आयुक्त प्रवीण कुमार राय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में कई महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं, जिन पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। परिसर में अब तक न तो बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है और न ही बेहतर मेस की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अलावा संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए छात्रावास की भी सुविधा बेहतर नहीं है, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। संयुक्त विकास आयुक्त ने संस्थान परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां बने तालाब का भी जायजा लिया। नि...