कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सदर तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की लंबी फेहरिस्त सामने आई। कुल 187 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 18 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेजा गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि स्थायी और व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: संपूर्ण समाधान दिवस में 226 शिका...