कन्नौज, सितम्बर 9 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह संदिग्ध हालातों में युवती की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया जाता है कि, युवती ने फांसी लगाकर जान दी है। मकरन्दनगर चौकी के मोहल्ला अलाउद्दीन पुर निवासी 26 वर्षीय शवनम पुत्री दिनेश कुमार ने बुधवार की सुबह संदिग्ध हालातों में खुद को कमरे में बन्द कर लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझपाता उसने फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवती को लोगों ने आनन-फानन में नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को पोस...