कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद के बीच मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री विकास उपाध्याय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अम्बुज शुक्ला के आवास नगर सिकंदरपुर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कन्नौज में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बुज शुक्ला ने कहा कि कन्नौज में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवाओं को संगठन से जोड़ना जरूरी है। युवा पार्टी की रीढ़ हैं और सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन, युवाओं की अधिक भागीदारी और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का सुझाव दिया। पूर्व मंत्री विकास उपाध्याय ने युवा कांग्रे...