कन्नौज, सितम्बर 23 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बुढ़वा मंगल पर नगर के बाबा की बगिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। यहां पूरे दिन भक्तिों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां देर रात तक भक्तों में 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। बाबा की बगिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही संकट मोचन हनुमान बाबा को चोला चढ़ाने और भोग लगाने को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद यहां रामकथा वाचक प्रशांतानंदजी महाराज चंदन ने सुंदरकांड का पाठ किया। उन्होंने बताया कि हनुमान को संकटों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। हनुमान चालीसा का पाठ भक्तों द्वारा संकट निवारण के लिए किया जाता है। देर रात सुंदरकांड पाठ के बाद महाआरती और फिर बाबा को 56 भोग लगाकर उसका प्रसाद वितरण किया गया। सभासद अमित शाक्य, प्रदीप शाक्य ...