कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने श्री देव दरबार आश्रम, कृष्णधाम में आयोजित श्री मालिक जी महाराज के जन्मोत्सव समारोह एवं सैनिक वार्षिकोत्सव में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम की कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में 20 से 25 अक्टूबर तक आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। मंत्री के पहुंचने पर कार्यक्रम के आयोजक एवं अध्यक्ष देव नारायण सहित आश्रम परिवार ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।इस मौके पर हरि शरण राजपूत, विधायक प्रतिनिधि और अंकित कठेरिया भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: श्रीराम जन्मोत्सव देख भक्त हुए भाव...