कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: कन्नौज। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को हर-हर महादेव के उद्घोषों से शिवालय गूंज उठे। सुबह की पौ फटते ही हजारों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तों ने पहुंचकर फूल, बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया। गांव से लेकर शहर तक भक्त पूरे दिन पूजा में लीन दिखे। शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए देर रात तक भक्तों की लंबी कतार दिखाई दी। शिव भक्तों ने बेलपत्र के साथ धतूरा, पुष्प, भांग व अन्य पूजन सामिग्री के साथ आराधना की। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को गांव से लेकर शहर तक के शिव मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। कहीं ओम नम: शिवाय का जाप चला तो कहीं पर जलाभिषेक हुआ। शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर में बाहर से लेकर अंदर तक महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतार दिखाई दी। भक्तों को दर्श...