Kannauj News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा में डटे 12 गोताखोरों को डीएम ने किया सम्मानित
कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। श्रावण मास में मेंहदी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने वाले 12 गोताखोरों को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक गोताखोर को 2,500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। प्रशासन की ओर से गोताखोरों के साहस और सेवाभाव को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान दिया गया। श्रावण मास के दौरान मेंहदी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचे। नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गोताखोरों की तैनाती की गई थी।उन्होंने लगातार सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई और किसी भी संभावित हादसे से निपटने के लिए तैयार रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्वतंत्रता दिवस व श्रावणी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.