कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: सिकंदरपुर। कसावां रोड स्थित हरिनगर में शुक्रवार तडक़े शॉर्ट सर्किट से एक आरओ प्लांट में आग लग गई, जिससे प्लांट में लगी मशीनें, उपकरण और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना में प्लांट संचालिका प्रियंका पाल पत्नी आशीष कुमार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रियंका पाल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत फरवरी माह में ग्रामीण बैंक, सिकंदरपुर से पांच लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके अलावा करीब तीन लाख रुपये रिश्तेदारों से उधार लेकर आरओ प्लांट स्थापित किया था, जिसका संचालन मार्च माह से शुरू हुआ था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनके पति आशीष कुमार पानी भरने के लिए प्लांट पहुंचे, तो देखा कि पूरा प्लांट आग की चपेट में आकर जल चुका था। यह भी पढ़ें- Deoria News: शॉर्ट सर...