कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। नगर के चौखटा चौराहा स्थित हेल्थ केयर हॉस्पिटल में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से अस्पताल के विद्युत उपकरण, वायरिंग व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: फाइनेंस कंपनी की शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आगअस्पताल संचालक की जानकारी हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक अनुराग बाबू ने बताया कि रविवार रात वह स्टाफ के साथ अस्पताल की तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। सोमवार सुबह नीचे आने पर अस्पताल के भीतर धुआं उठता दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो विद्युत पैनल के पास आग लगी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स...