कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: तिर्वा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तिर्वा नगर इकाई की ओर से सोमवार को डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में भव्य युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें एक हजार से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, खेलकूद और आत्मनिर्भरता के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी, राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्रीय संयोजिका सरिता, ताइक्वांडो की गोल्ड मेडलिस्ट सुनीति कटियार, अभाविप की प्रांत सहमंत्री प्रियंका माथुर और जिला छात्रा प्रमुख कशिश गुप्ता मंचासीन रहीं। कार्यक्रम का संचालन भी छात्रा ने किया।सरिता ने छात्राओं को आत्मविश्वास बनाए रखने, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने और दूसरों से तुलना न कर...