कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ। प्राथमिक विद्यालय करनौली में आयोजित मासिक संकुल बैठक में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता सुधारने, बच्चों की अधिगम कमियों को दूर करने तथा विद्यालयों में पठन संस्कृति विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को तीन सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया। पहले सत्र में प्राथमिक विद्यालय खुबरियापुर के नीतीश कुमार ने 10 प्रभावी शिक्षण व्यवहार विषय पर चर्चा करते हुए कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय बताए। साथ ही शिक्षकों से मासिक एक्शन कार्ड भरवाकर आगामी माह के लिए व्यक्तिगत सुधार के लक्ष्य निर्धारित कराए गए।दूसरे यह भी पढ़ें- निपुण लक्ष्य शिक्षक संकुल बैठक संपन्न सत्र में प्राथमिक विद्यालय सरायदायमगंज के शुभम शर्मा ने कै...