Kannauj News: शिक्षक अपहरण कांड के दस आरोपियों के गैंगस्टर की कार्रवाई
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तिर्वा क्षेत्र के शिक्षक अपहरण कांड में पुलिस ने गैंगलीडर समेत दस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों में कन्नौज के अलावा बिहार, दिल्ली, सिद्धार्थनगर और एटा के निवासी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। थाना प्रभारी रंजना पांडेय के मुताबिक, तिर्वा थाना क्षेत्र के कटरा बहसार निवासी अविनाश राजपूत को गैंगलीडर के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके अलावा फगुआ लोहामढ़ निवासी सर्वेंद्र कुमार कुशवाहा और प्रमेश, तिर्वा के अशोक नगर निवासी केशव पंडित उर्फ केशव अवस्थी और सागर कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों में बिहार के नवादा जिले के निवासी मोहम्मद अशरफ आलम, गोपालगंज जिले के निवासी प्रिंस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.