कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आवाहन पर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों का लंबित मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। मंगलवार को नेहरू महाविद्यालय छिबरामऊ में प्रदर्शन के दूसरे दिन शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कॉलेज गेट के बाहर विरोध जताया। इस दौरान सभी शिक्षक कॉलेज गेट के बाहर एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि उनकी विभिन्न समस्याएं और मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शिक्षक काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन शिक्षकों ने ...