कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुराभोज और बिबिया जलालपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान आई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। ग्राम पंचायत पुराभोज में आयोजित हुई चौपाल में पहुंचे एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार, बीडीओ दीपांकर आर्य, बीओ पीआरडी आकाश ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना। चौपाल के दौरान कुल तीन शिकायतें दर्ज की गई। सचिव आदित्य कुमार ने बताया कि दो शिकायतों का अधिकारियों की मौजूदगी में ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत का निस्तारण लेखपाल की मौजूदगी में कराया जाएगा। वहीं चौपाल में महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देेते हुए...