कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। शराब की लत ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। ठठिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी रनवीर उर्फ अल्लन (45) पुत्र बहादुर शराब पीने का आदी था। परिजनों का आरोप है कि वह आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी और बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी सोनी के साथ मारपीट करने लगा। मां को बचाने आए बच्चों को भी उसने डंडे से पीट दिया। इसके बाद गुस्से और नशे की हालत में वह घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ के पास गया और चादर के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ते ही उसे तुरंत नीचे उतारकर राजकी...