कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के गंगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान सोमवार को ऋषिकेश से पधारे ब्रह्मचारी संत श्रीकिशन दास जी महाराज ने शबरी प्रसंग का बड़े ही भावपूर्ण ढंग से वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। कथा व्यास श्रीकिशन दास जी महाराज ने बताया कि शबरी भगवान श्रीराम की अनन्य भक्त थीं। उन्होंने वर्षों तक प्रभु श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा की। जब भगवान राम और लक्ष्मण वन में शबरी की कुटिया पहुंचे तो शबरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने प्रेमपूर्वक भगवान को बेर अर्पित किए। शबरी प्रत्येक बेर को चखकर मीठा बेर ही प्रभु को खिलाती थीं। भगवान श्रीराम ने उनके इस प्रेम और भक्ति को सहर्ष स्वीकार किया। महाराज ने कहा कि भगवान को धन, वैभव या दिखावे की आवश्यकता नहीं है, बल्कि...