कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। निगम मंडी में लाइसेंस नवीनीकरण अब व्यापारियों के लिए परेशानी की सबब बन गई है। मंडी के नए प्रभारी सचिव द्वारा तत्कालीन प्रभारी सचिव द्वारा काटी गई लाइसेंस रसीदों को अमान्य कर दिया गया है। ऐसे में अब व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इसको लेकर मंडी अध्यक्ष ने एसआईटी जांच की मांग की है। गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि मंडी के नए प्रभारी सचिव नागेंद्र सिंह ने व्यापारियों को 31 जुलाई तक एक हजार रूपये जुर्माने के साथ नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि के बाद 3 हजार रूपये जुर्माना वसूला जाएगा, जबकि व्यापारी यह शुल्क पहले ही तत्कालीन सचिव के कार्यकाल में जमा कर चुके हैं। वर्तमान सचिव उन रसीदों को स्वीकार करने के मना कर रहे हैं। अध्यक्ष आदेश ...