Kannauj News: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय, मंत्री असीम अरुण ने बांटी खुशियां
कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: कन्नौज। शशि-अरुण स्मृति दिवस के अवसर पर शहर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा और स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके साथ आत्मीय समय बिताया। कार्यक्रम में समाजसेवियों व आगंतुकों ने वृद्धजनों की सेवा की और उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की। मंत्री ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य, खानपान और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनके जीवन के अनुभव सुने और परिवार के सदस्य की तरह उनके साथ समय बिताया। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक व सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम के आयोजन में समाजसेवी निहाल वर्मा का विशेष योगदान रहा।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.