कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वृद्धाश्रम में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने किया। तिरंगा यात्रा में वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के भाव को अभिव्यक्त किया। इस दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों एवं देशप्रेम की भावना से गुंजायमान रहा। जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह, छात्रावास अधीक्षक, समाज कल्याण विभाग, सहित वृद्धाश्रम के वृद्धजन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तिरंगे के सम्मान में सड़...