कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। देश की सीमाओं की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों के शौर्य, बलिदान और सेवाओं को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान और पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 वीर नारियों, कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले ऑनरेरी कैप्टन रवींद्र कुमार, सेना मेडल समेत कुल 85 पूर्व सैनिकों को शॉल, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल एके मिश्रा सेवानिवृत्त, अति विशिष्ट सेवा मेडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथियों में ब्रिगेडियर अतुल कुमार सेवानिवृत्त, सेना मेडल एवं निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कर्नल बीएस तोमर सेवानिवृ...