Kannauj News: विशुनगढ़ में भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी का जखीरा बरामद
कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। पिछले दिनों बहबलपुर गांव में अवैध आतिशबाजी फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद से जिले में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशुनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लोडर से लाखों रूपये कीमत की भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री बरामद करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद माल के साथ वाहन को भी सीज कर दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विशुनगढ़ थाना प्रभारी शशिकांत कन्नौजिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीप अड्डा कटरा के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिकअप वाहन (लोडर) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद हुई। पुलिस ने रामपुर बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.