कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। आजादी की भावना और देशभक्ति के संदेश के साथ सोमवार को विशुनगढ़ कस्बे में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे के रामलीला मैदान से सोमवार को धूमधाम के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक अर्चना पांडेय पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा में करीब 100 बाइक सवार शामिल रहे। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच युवा भारत माता की जय और शहीद हरिओम राजपूत अमर रहे के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। तिरंगा यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई शहीद हरिओम राजपूत के शहीद स्तंभ पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Chapra News: बनियापुर में हर घर तिरंगा अभियान में निकाली बाइक रैली यहां विधायक अर्चना पांडेय सहित...