Kannauj News: विवाह से पहले संवाद से मजबूत होंगे रिश्ते, जिले में शुरू हुआ 'तेरे मेरे सपने' केंद्र
कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: कन्नौज। विवाह से पहले युवक-युवतियों और उनके परिवारों के बीच संवाद और आपसी समझ बढ़ाने के लिए राज्य महिला आयोग ने जिले में 'तेरे मेरे सपने' विवाह पूर्व संचार केन्द्र शुरू किया है। मंगलवार को वन स्टॉप सेन्टर में आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार की नींव आपसी संवाद, सम्मान और विश्वास से तैयार होती है। पुष्पा पाण्डेय ने बताया कि केन्द्र के माध्यम से विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों को एक-दूसरे की अपेक्षाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और मतभेदों के सकारात्मक समाधान को लेकर परामर्श दिया जाएगा। इससे संभावित वैवाहिक विवादों को शुरुआती स्तर पर समझकर उनका समाधान करने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- बेटियों को पढ़ाई और समान अधिकार दिलाने का करें प्रयास उन्होंने कहा कि महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.