कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने मोहल्ला भैनपुरा सराफान निवासी इंजीनियर अश्वनी दीक्षित के आवास पर पहुंच कर उन्हें रेलवे में प्रवक्ता बनने पर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने अश्वनी दीक्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अश्वनी दीक्षित की इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। विधायक अर्चना पांडेय ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मेहनत, लगन और समर्पण से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर सुशील पांडेय एडवोकेट, पिंकू पांडेय, नवीन बाजपेई एडवोकेट, कन्नौज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पुरुषोत्तम तिवारी एडवोकेट, आदिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अश्वनी दीक्षित को बधाई दे...