Kannauj News: विधायक अर्चना का धूमधाम से मनाया जन्मदिन
कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय का 56वां जन्मदिन उनके मोहल्ला बजरिया स्थित मानस भवन आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने विश्वास बरकरार, जिज्जी फिर एक बार के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। विधायक अर्चना पांडेय ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने क्षेत्र के विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.