कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विद्युत वितरण खंड द्वारा बरती जा रही घनघोर लापरवाही पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रोष व्यक्त करते हुए पोल शिफ्टिंग को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्युत वितरण खंड छिबरामऊ द्वारा कार्य के प्रति बरती जा रही घनघोर लापरवाही के कारण नगर में बाजार के रोड का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका परिषद ने पिछले वर्ष 19 मार्च 2025 को विद्युत वितरण खंड को पत्र भेज कर सडक़ किनारे लगे पोल हटाने के लिए एस्टीमेट की डिमांड की थी। विद्युत वितरण खंड ने 1 साल बाद फरवरी 2026 में एस्टीमेट बना कर दिया और नगर पालिका ने 19 मार्च 2026 को 36 लाख 89 हजार 269 रुपए का भुगतान विद्युत वितरण खंड में जमा कर दिया। तीन माह बीत जाने के बावजूद अब तक कार्य प्रारंभ...