कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड छिबरामऊ की ग्राम पंचायत अकबरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में भारी बारिश के बाद जलभराव होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। विद्यालय परिसर में पानी भर जाने के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन बच्चों की कक्षाएं पंचायत भवन में संचालित की गईं। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पंचायत भवन में ही बच्चों को पढ़ाया। जगह कम होने के कारण कई बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर रहे। पंचायत भवन में ही बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) भी तैयार कराया गया, जिसे इंटरवल के दौरान बच्चों को खिलाया गया। ग्राम प्रधान अकबरपुर ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय में जलभराव की समस्या को लेकर कई बार तहसील से लेकर जनपद स्तर के अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का ...