कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। विद्यालय परिसर में ग्रामीणों ने इस तरह कब्जा जमा रखा है कि बच्चों के पढऩे का स्थान अब खलिहान में तब्दील होता नजर आ रहा है। परिसर में जगह-जगह मक्का फैलाई जाती है, जबकि मक्का से भरे बोरे भी विद्यालय के कमरों के बाहर रख दिए जाते हैं। इससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। बताया गया कि बुधवार को विद्यालय की रसोइया और शिक्षकों ने ग्रामीणों से परिसर में फैली मक्का हटाने का अनुरोध किया, ताकि बच्चों की पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन का संचालन सुचारु रूप से हो सके। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विद्यालय परिसर में रसोइया से अभद्रता व मारपीट आरोप है कि इस बात से नाराज ग्रामीणों ने गाली-गलौज और...