कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में विविध शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगागंज गुरौली तालग्राम, कंपोजिट विद्यालय रेरीरामपुर हसेरन, कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर जसोदा, प्राथमिक विद्यालय अशोकनगर तिर्वागंज, प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया प्रथम में छात्रों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल-लीलाओं, आदर्शो व शिक्षाओं की जानकारी प्रदान की। छात्रों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को रोचक व आधुनिक माध्यम से जाना। छात्रों ने पेटिंग एवं क्राफ्ट गतिविधियों में प्रतिभाग कर श्रीकृष्ण से संबंधित आकर्षक चित्र एवं कलाकृतियां तैयार की। विद्यालय की दीवारों को भी विभिन्न रचनात्मक चित...