Kannauj News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही भागा युवक, पीछा कर दबोचा
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार देर रात थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के बार्डर स्थित ईशन नदी पुल नेरा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर चुपचाप निकलने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम कमल पुत्र संतराम निवासी नसरापुर बताया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ राहजनी और छिनैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.