कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र डालूपुर में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मेरा युवा भारत के ब्लॉक वालंटियर विकास एवं गोल्डी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रुकुमलता शाक्य ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों बुजुर्गों और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा चिकित्सकीय परामर्श देकर नियमित जांच, संतुलित आहार, दवाओं के समय पर सेवन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। ब्लॉक वालंटियर गोल्डी ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों तक समय पर स्वा...