कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: कन्नौज। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की राह दिखाते हैं। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि लोहिया ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़ों की आवाज बुलंद की। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लोहिया के विचार आज भी दिखाते है समाजवाद...