Kannauj News: लोकतांत्रिक सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
कन्नौज, अक्टूबर 25 -- बाबूराम पाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। केसरी नगला गांव निवासी लोकतांत्रिक सेनानी बाबूराम पाल (90) का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब छह बजे बाबूराम पाल के पोते वेदपाल उन्हें चाय देने पहुंचे। वहां उन्होंने दादा को मृत अवस्था में देखा। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाबूराम पाल की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके दो बेटे राकेश चंद्र और प्रमोद कुमार हैं, जो गांव में रहकर खेती-किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.