कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर से क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास से अवैध रूप से बिक्री के लिए एकत्र की गई लाखों रूपये कीमत की आतिशबाजी बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि उपनिरीक्षक मनुज कुमार व पुलिस टीम के सहयोग से उन्होंने नगर के पश्चिमी बाईपास पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर आतिशबाजी की बिक्री करने वाले नगर के मोहल्ला कोलियान निवासी नमन गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके पास से विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी महताब, चुरचुरिया, रॉकेट आदि के करीब 12 गत्ता आतिशबाजी बरामद की है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बेल्ट कारखाने के गोदाम से ढाई क्विंटल पटाखे बरामद उसके खिलाफ वि...