कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: कन्नौज। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरी रात रुक-रुककर जारी रहा। मंगलवार सुबह भी बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। लगातार बारिश के कारण शहर और कस्बाई इलाकों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया। इससे स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों और अभिभावकों को राहत मिली। हालांकि, लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: देर शाम बदला मौसम, झमाझम बारिश से शहर में जलभराव तिर्वा क्रासिंग क्षेत्र में स्थिति अधिक गंभीर नजर आई। यहां तालाब उफान पर आ गया और उसका पानी आसपास...