Kannauj News: लगातार बारिश से आफ़त, सड़कों से गलियों तक जलभराव
कन्नौज, अगस्त 27 -- Kannauj News: कन्नौज। मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रुक-रुककर पूरी रात हुई बारिश के कारण बुधवार सुबह तक सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ीं। शहर की कई गलियों में जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने से बारिश का पानी काफी देर तक जमा रहा। घरों और दुकानों के आसपास पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश मुसीबत बनकर सामने आई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: झमाझम बारिश से राहत के साथ टूटी आफत कहीं स्कूल परिसर में पानी भर गया तो कहीं गौशालाओं में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.