Kannauj News: लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य ढाई गुना बढ़ा, पिछले साल 24 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
कन्नौज, नवम्बर 5 -- लखपति दीदी योजना का बढ़ा लक्ष्य Kannauj News: कन्नौज : महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित लखपति दीदी योजना के तहत इस बार जिले में बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 74,518 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। हालांकि, पिछले दो वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि करीब 79 फीसदी के आसपास रही है। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 30,442 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 24,198 महिलाओं की प्रगति दर्ज की गई। इस तरह लक्ष्य का 79.48 फीसदी हासिल किया गया। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 28,716 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.