कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के सराय भागमल गांव में दबंगई की परतें अब एक-एक कर खुल रही हैं। पीडि़त परिवार ने खुलासा किया है कि 5 जुलाई को हुई मारपीट की घटना को रिश्तेदारी के चलते दबा दिया गया, लेकिन अब आरोपी की बढ़ती गुंडागर्दी ने उन्हें पुलिस की शरण लेने पर मजबूर कर दिया है। पीडि़ता सरोज प्रभाकर पत्नी ब्रजकिशोर के अनुसार 5 जुलाई को उनके पति ब्रजकिशोर घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी रिश्तेदारी में लगने वाला सुरजीत उर्फ छोटू पुत्र कारिंदा, निवासी मीरपुर जनपद मैनपुरी अचानक वहां आ धमका और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: तमंचे से फायरिंग कर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, तीन पर रिपोर्ट आरोप है कि वह शराब के नशे में था और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे ग...