कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: कन्नौज। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहेरिन में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिले। मेले में विभिन्न सरकारी एवं निजी आईटीआई तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त 529 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से नौ निजी कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 137 युवाओं का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आईटीआई एवं कौशल विकास विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- विश्व...