Kannauj News: रेलवे ट्रैक पर मिली 16 वर्षीय किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रामनाथ जाटव की पुत्री काजल के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चर्चा है कि गुरुवार देर रात किशोरी किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। हालांकि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.