कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर सौरिख स्थित प्राचीन श्रीसोमनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्ति और श्रद्धा का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला कि हर कोई महादेव की भक्ति में सराबोर नजर आया। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैला...