कन्नौज, जुलाई 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। लोगों के दिलों दिमाग पर रील बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि वह अपनी जान जोखिम में भी डालने से नहीं चूंकते हंैं। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के महमूदपुर खास गांव में देखने को मिला, जहां दो युवक रील बनाने के चक्कर में सैकड़ों फिट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहां मोबाइल से रील बनाने लगे। यह नजारा देख लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्राम पंचायत महमूदपुर खास की पानी की टंकी गांव के बाहर बनी है। रविवार की शाम कुंवरपुर बनवारी के दो युवक रील बनाने और सेल्फी लेने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्हें टंकी के सबसे ऊपर खड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। यह नजारा देख दोनों युवक नीचे उतर आए और चुपचाप मौके से भाग निकले। कुछ भी हो रील बनाने और सेल्फी के चक्कर में युवक-युवतियां अब अपनी जान के भी परवा...