कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के 50 शैय्या मैटरनिटी विंग परिसर में स्थित पैथोलॉजी लैब में सीबीसी (कम्प्लीट ब्लड काउंट) जांच मशीन रीजेंट खत्म होने के कारण पिछले तीन दिनों से बंद पड़ी है। इससे महिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार समेत विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों को आवश्यक जांच नहीं मिल पा रही है। मरीजों को मजबूरन निजी पैथोलॉजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। वर्तमान समय में मौसम बदलने के कारण बुखार और संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सीबीसी जांच डॉक्टरों के लिए बीमारी का सही आंकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। मशीन बंद रहने से मरीजों के उपचार में भी परेशानी आ रही है। लैब में एलटी सूर्यकांत मिश्रा, एलटी ...