कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। राह चलती युवतियों और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी व फब्तियां कसकर परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अनुसार, तालग्राम देहात के रसूलाबाद निवासी अनस के खिलाफ राह चलती युवतियों और छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि वह आए दिन सार्वजनिक स्थानों पर युवतियों को परेशान करता था, जिससे महिलाओं और छात्राओं में असहजता का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित बरगदिया चौराहे के पास आने-जाने वाली युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने के साथ ही अश्लील गाने गा र...